रांची। हैरान कर देने वाली खबर राजधानी रांची के सबसे बड़े बस स्टैंड खादगढ़ा से आ रही है, जहां एक बार फिर आग की लपटें उठ पड़ी हैं। बता दें, कुछ देर पहले ही बस स्टैंड में खड़ी 5 बसों में भीषण आग लगी थी, जिससे सभी बसें जलकर खाक हो गई थीं।
अब एक बार फिर से आगजनी की खबर सामने आ रही है। वहीं घटना स्थल से रवाना अग्निशमक की गाड़ियां फिर से वापस खादगड़ा की ओर लौट रही हैं।
अभी कुछ देर पहले ही बस स्टैंड में खड़ी पांच बसों में भीषण आग लगी थी। अब तीन बसों में आग लगने की खबर सामने आ रही है। अग्निशमक की गाड़ियां वापस लौट रही हैं। इस खबर पर हमारी नजरें बनी रहेंगी। आप पढ़ते रहिए दैनिक भारत 24. कॉम। आपको रखे खबरों से आगे।