DTO की बड़ी कार्रवाई, अभियान चलाकर पकड़े दर्जन भर ऑटो, मचा हड़कंप

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन से अधिक ऑटो को पकड़ा। उनके इस कार्रवाई के बाद ऑटो चालक और मालिकों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक डीटीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में रविवार को सड़क सुरक्षा टीम एवं सुरक्षाबलों ने जांच अभियान चलाया। इस क्रम में डेढ़ दर्जन ऑटो को पकड़ा गया है। इस कारवाई से क्षेत्र के ऑटो एवं ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मच गया है।

डीटीओ ने बताया उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी की शहर में बिना कागजात और बिना नंबर प्लेट के ऑटो और ट्रैक्टर धड़ल्‍ले से चल रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार को जांच अभियान चलाया। वाहनों को पकड़ कर पूरी टीम जांच में जुट गई है।

डीटीओ मनीष कुमार ने बताया कि सभी वाहनों की जांच की जा रही है। जांच मेंं गलत पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। पेपर सही नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा इस प्रकार की आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।