रांची। कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक (ईडी) का चयन हो गया है। चयन समिति ने इंटरव्यू के बाद विभिन्न पदों के लिए सात अफसरों के नाम की अनुशंसा की है।
इन पदों के लिए 20 और 25 जनवरी, 2021 को इंटरव्यू हुआ था। इसके आधार पर बोर्ड ने इन अफसरों के नाम की अनुशंसा की है। जल्द ही प्रमोशन ऑर्डर भी निकलने की संभावना है।
जानकारी हो कि कोल इंडिया प्रबंधन ने कुछ दिन पहले इन पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की थी। चयनित कार्यकारी निदेशक कोल इंडिया के निदेशकों को रिपोर्ट करेंगे।
