Jharkhand : 14 जून तक स्‍कूलें बंद रहने के बाद भी विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी राहत

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए झारखंड में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों को 14 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि सरकार के इस आदेश के बाद भी विद्यार्थियों को राहत नहीं मिलेगी।

जानकारी को कि सचिव ने अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू के मद्देनजर सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय को 14 जून, 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया है।

छुट्टी नहीं बढ़ाए जाने पर सभी स्‍कूलें 15 जून से खुल जाएंगी। रांची मौसम केंद्र की मानें तो राज्‍य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी गर्मी कम नहीं होगी।

मौसम केंद्र के अनुसार 15 और 16 जून को राज्‍य के दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में लू चलने की आशंका है। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात होने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है।

मौसम केंद्र के अनुसार गिरिडीह और देवघर में लू की स्थिति भयावह होगी। सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी इसकी स्थिति ठीक नहीं रहेगी।

गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा जिला भी लू की चपेट में रहेगा। ऐसे में स्‍कूल खुलने पर विद्यार्थि‍यों के लू की चपेट में आने से इनकार नहीं किया जा सकता है।