
today’s horoscope : 8 जून, 2023
मेष
नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। पुराने केस में जीत होगी। नए केस मिल सकते हैं। जीवनसाथी से टेंशन शेयर करेंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन
दिन अच्छा रहने वाला है। जो भी चाहेगे वो सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसी की गलत नसीहत तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है, उनके लिए दिन शुभ है।
कर्क
दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा आगे चलकर जरूर मिलेगा। नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।
सिंह
दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए कामों में मित्र मदद करेंगे। दुश्मन दूरियां बनाये रहेंगे। किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस नहीं करें। पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। तीव्र बुद्धि के कारण पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। नशा से दूरी बनाकर रखें।
कन्या
दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। रिलेक्स महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोड़ी निगेटिविटि फील हो सकती है। साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें रूकावट बन रहीं हो, उसे नजरअंदाज कर दें। सेहत के प्रति सावधान रहें। खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला
दिन बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने इमेज अच्छी बनी रहेगी। ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे, जिसका नेगेटिव असर इमेज पर पड़ता हो। पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकता है।
वृश्चिक
दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। बेरोजगार को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।
धनु
दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें। इससे भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। बॉस खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
मकर
अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें। मन की बातों को किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।
कुंभ
दिन उत्तम है। सभी काम मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी काम की तारीफ करेंगे। सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। व्यापार में अचानक से धन लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन
दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएं रखें। ऑफिस में कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किए जा सकते हैं। फिजूल खर्च से बचें। किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)