Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी लगातार कहर बरपा रही थी। अचानक दो दिनों में मौसम बदला। बारिश होने के साथ आंधी चली। इसके कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
इसके बाद अगले 3 से 4 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज यानी 27 मई को भी कई जिलों में बारिश और वज्रपात होने के संकेत मिले हैं।
आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की इच्छा होती है। लोग जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके जिले का तापमान कितना रहा। इसके बाद वे दिन भर की गर्मी का आकलन कर लेते हैं।
रांची मौसम केंद्र ने आज सुबह 10 बजे विभिन्न जिलों के तापमान की जानकारी दी है। इसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में बोकारो जिले के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे है।