राहत के साथ आफत भी लेकर आई आंधी और बारिश

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड में शुक्रवार को लगातार आधे घंटे जमकर बारिश हुई। तेज हवा भी चली। आंधी-बारिश से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं परेशानी भी बढ़ गई। आंधी चलने से कई छोटे-बड़े पेड़ गिर गए। बारिश की वजह से जगह-जगह पानी जमा हो गया।

प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार सहित मुख्य सड़क पर पानी से लबालब भर गया। नाली जाम रहने से पानी की निकासी नहीं हो पाई। घुटना भर पानी जमा हो गया। लोगों को आवागमन और वाहनों के परिचालन में दिक्कत हो रही है। इससे मुख्य बाजार भी बाधित रहा। विक्रेताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मुख्य सड़क से पानी की निकास नही होने से लोगों के घर और दुकानों में पानी घुस गया। पतिला चौक के समीप भी सड़क में पानी भर गया। समाजसेवी विजय सोनी ने ने कहा कि बारिश का मौसम नजदीक है। यदि स्थिति यही रही तो घुटने भर ही नहीं कमर भर पानी जमा होने की आशंका है। वरीय पदाधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।