Corona Update : झारखंड में मिले 300 से नीचे आये नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड
Spread the love

रांची । झारखंड में नये मरीजों की संख्या 300 से नीचे आ गई है। 10 नवंबर की रात 9 बजे तक 252 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 43 मामले रांची जिले से मिले हैं। अब राज्य में 1 लाख 4 हजार 940 पॉजिटिव केस और 4,042 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 99,988 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 456 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 43, बोकारो से 31, चतरा से 2, देवघर से 12, धनबाद से 32, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 36, गढ़वा से 10, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 2, गुमला से 6, हजारीबाग से 8, जामताड़ा से 1, खूंटी से 3, कोडरमा से 2, लातेहार से 5, लोहरदगा से 11, पलामू से 10, रामगढ़ से 12, साहेबगंज से 3, सरायकेला से 4, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 12 मिले।
5 मरीज की हुई मौत
राज्य में 10 नवंबर को 5 मरीजों की मौत हो गई। बोकारो के 1, देवघर के 1, पूर्वी सिंहभूम के 1, गिरिडीह के 1 और रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्याह 910 हो गई।