रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में शिक्षा विभाग के टैगोर हाउस के छात्र-छात्राओं ने ‘रविंद्रनाथ टैगोर जयंती’ पर एक कार्यक्रम का आयोजन 19 मई, 2023 को किया। इसमें कॉलेज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनील भाटिया मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुनील भाटिया, शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ फादर फ्लोरेंस पूर्ति सत्र 2021-23 और सत्र 2022-24 टैगोर हाउस के GR,CO-GR ने किया। इस कार्यक्रम में चारों हाउस के छात्र और छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसमें कई प्रकार के गीत संगीत, नृत्य और टैगोर की जीवन पर आधारित एक नाटक भी था।
मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को जीवन के मूल उद्देश्यों को बताया। महादेवी वर्मा की कविताओं में से एक पंक्ति और जावेद अख्तर की नाट्यो में से एक नाट्य ‘उन्मत्त’ का उदाहरण देते हुए सभी को जीवन की मूल धारा से जोड़ा।
शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ फादर फ्लोरेंस पूर्ति ने रविन्द्रनाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि हमें टैगोर के विचारों को अपने जीवन में शामिल करते हुए उसे नई दिशा देने की ओर अपने कदमों को बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम के बीच-बीच में प्रश्नोत्तरी सत्र हुआ। इसमें वीडियो और टैगोर की जीवनी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ फादर फ्लोरेंस पूर्ति एसजे ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो रुमा भट्टाचार्य और प्रो अंकिता बासु के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ अनुपमा भार्गव, डॉ नंदिता पांडेय, डॉ नीलिमा ज्योत्सना टोप्पो, प्रो कविता टोपनो, प्रो सुधारानी खालखो, डॉ सुधांशु कुजूर, डॉ विक्रम बहादुर नाग, प्रो जगबंधु महतो, प्रो पंकज कुमार, प्रो शिल्पा किंडो आदि उपस्थित थे।