‘मानवता का संदेश’ विषयक सम्मेलन का आयोजन
रांची। ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के आह्वान पर ‘मानवता का संदेश’ विषयक सम्मेलन का आयोजन 14 मई को किया गया। सभी धर्मावलंबियों के बीच आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का संदेश देने के नेक नीयती से इसका आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक स्वामी लक्ष्मी शंकराचार्य, बैद्यनाथ धाम के मठपति संजय कुमार मठपति, ईसाई मिशनरी के प्रतिनिधि फादर टॉम मौजूद थे।
सम्मेलन की अध्यक्षता ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के जनरल सेक्रेटरी मौलाना सैयद बिलाल अब्दुल हई हसनी नदवी एवं चांसलर (नदवतुल उलमा लखनऊ, उत्तर प्रदेश) ने की। इसमें हजारों विद्वजनों ने शिरकत की।
मौके पर सामाजिक सद्भावना के साथ मानवता का सार लिए सभी धर्मों का गूढ़ रहस्य को लोगों ने जाना। आम आवाम के बीच अमन और शांति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। सम्मेलन के आयोजक आफताब आलम नदवी और जियाउल होदा थे।
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश के संयोजक आशुतोष कुमार, झारखंड राज्य ऊर्दू शिक्षक संघ के महासचिव अमीन अहमद एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दास ने भी हिस्सा लिया।
झारखंड प्रदेश शिक्षक संघर्ष मोर्चा राज्य के आम आवाम और बच्चों के बीच भाईचारे एवं सादगी के साथ मानवता का मूल मंत्र का प्रचार-प्रसार कर शिक्षा का मूल उद्देश्य पूरा करने का कार्य करेगा।