रांची। कोलकाता में एकल युवा का राष्ट्र अधिवेशन 6 और 7 मई, 2023 को हुआ। इसमें देश भर के 16 चैप्टर के अधिकारी और सदस्यों ने साल भर की गतिविधियों की जानकारी दी। इस वर्ष की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला।
इस अधिवेशन में 15 कैटेगरी पर सभी चैप्टर प्रतिभागी होते हैं। उन्हें वोटिंग से चयन करके पुरस्कृत किया जाता है। इसके अलावा 2 व्यक्तिगत पुरस्कार भी होते हैं।
इस वर्ष 15 पुरस्कारों में से रांची चैप्टर को 3 पुरस्कार मिले। संस्कार सिक्षा, सदस्यों में एकता और सदस्यों की प्रतिभागिता कैटेगरी में रांची चैप्टर को सर्वाधिक वोट मिले। व्यक्तिगत श्रेणी में एकल युवा रांची के अध्यक्ष विशेष केडिया को देश के सबसे क्रियाशील सदस्य के पुरस्कार से नवाज़ा गया।
अधिकवेशन में रांची चैप्टर सबसे जादा 4 पुरस्कार पाने वाला चैप्टर बना। इस अधिवेशन में अध्यक्ष विशेष के साथ उनकी टीम के निपुण जैन, प्रिया पोद्दार, राधा ड्रॉलिया, अमित बजाज और जैतेग सिंह समिलित होने कोलकाता गये थे।
मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने कहा कि पुरस्कार पाकर सबमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। टीम पूरी जोश से अगले वर्ष और अच्छा प्रदर्शन करने और रांची का नाम देश भर में रौशन करने में लग गई है।