
दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन कुछ इस तरह हिंसक हो गया किसान आंदोलन। सुरक्षा में तैनात जवानों को भी नहीं बख्शा गया। इन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस दौरान पिटाई और ऊपर से नीचे गिरे कई जवान बुरी तरह चोटिल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।