रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का स्वागत और अभिनन्दन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजाल और वरिष्ठ संकाय शिक्षकों ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को अगले दो साल की तैयारी के लिए तत्पर हो जाने के लिए कहा। इसके लिए आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय क्षमता, जागरुकता जैसे गुणो को आत्मसात करने पर जोर दिया।
विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को विषयवार जानकारी दी। वाणिज्य संकाय के जे पीसर, मोनिका और विज्ञान संकाय के शुभम, बबन, श्याम, अंकिता, शाईनी, आईटी सेक्शन के संजीव, अंग्रेजी विभाग की रीति और ध्रुव ने अपने विषय से संबंधित जानकारी दी।
सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य पूर्ति के लिए जी जान से जुट जाएं। ये दो वर्ष ही इनके आगामी भविष्य का आधार हैं। मंच संचालन में श्रीमती शाईनी और श्रीमती रीति की महती भूमिका रही।