जेसीआई ने लाबेद गांव में फहराया झंडा, बच्‍चों को अध्‍ययन सामग्री बांटी

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने गोद लिये लाबेद गांव में बच्चे और गांव के लोगों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। संस्था ने 12 साल पहले गांव को गोद लिया था। संगठन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि गांव में संस्था की ओर से एक स्कूल का निर्माण किया गया है। इसमें 45 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। हर साल संगठन के सदस्य गांव में चिकित्सा शिविर, सर्दियों में ऊनी कपड़ों का वितरण जैसे अन्य कार्य करते हैं। मौके पर छात्रों ने गांव की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर उपस्थित बच्चों में किताब, मिठाई और अध्ययन सामग्री बांटी गई।

संस्था की ओर से लाबेद गांव के ग्राम प्रधान इटवा मुंडा, विद्यालय के शिक्षक संजय उरांव, समाजसेवी बेंजामिन लिंडा को सम्मानित किया गया। संगठन के पूर्व अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, अभिषेक केडिया, अनंत जैन, राकेश जैन, अमित खोवाल, सचिव निखिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निशांत मोदी और सदस्य रॉबिन गुप्ता, विनय मंत्री, विक्रम चौधरी, सौरव साबू, अविकल मसकरा, गौरव माहेश्वरी, पुनीत ढांढनिया, चंद्रेश बजाज, अंकित जलान और अन्य उपस्थित थे।

महिला विंग की अध्यक्ष कंचन माहेश्वरी, वीणा अग्रवाल, शीतल शर्मा, पायल अग्रवाल, मेघा चौधरी, श्वेता माहेश्वरी, नीलम जैन, पायल जैन, सीमा अग्रवाल, निधि केडिया, सौम्या अग्रवाल और अन्य उपस्थित थे। प्रकाश अग्रवाल, पियूष केडिया और अदिति राठौर ने कार्यक्रम का संचालन किया।