रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक कल यानी 27 अप्रैल को मंत्रालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के अनुसार कैबिनेट की बैठक 27 अप्रैल, 2023 को होगी। यह बैठक अपराह्न 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। विभागों की ओर से संबंधित प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। उसपर चर्चा के बाद कैबिनेट की मंजूरी मिलनी है।