Jharkhand Weather

Jharkhand Weather : चली आंधी, तापमान 6 डिग्री तक गिरा, कल से ऐसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 22 अप्रैल से मौसम बदल गया। कई जिलों में आंधी चली। हल्‍की बारिश हुई। इसके बाद तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 22 अप्रैल को दी।

गर्मी से कुछ राहत

अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में डालटनगंज के अधिकतम तापमान में 3.3 और न्‍यूनतम तापमान में 6.1 डिग्री, जमशेदपुर के न्‍यूनतम तापमान में 2.7 और रांची के न्‍यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।  अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

23 और 24 अप्रैल को आंधी

केंद्र के अनुसार 23 और 24 अप्रैल राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

25 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 25 अप्रैल को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

26 से 28 अप्रैल ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 26 से 28 अप्रैल को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। 26 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

जिलावार तापमान और बारिश