रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग-सीजन 6 का आयोजन कर रही है। इसके लिए खिलाड़ियों की बोली का कार्यक्रम रांची के हरमू रोड स्थित द काव्स में हुआ। यह पूरे देश में एक यूनिक लीग है, जिसमें सिर्फ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रोफेशनल्स खेलते हैं।
इस वर्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फीमेल प्रीमियर लीग का आयोजन 28 से 30 अप्रैल तक रांची जिमखाना क्लब ग्राउंड में किया जा रहा है। वर्ष, 2016 से निरंतर इस लीग का आयोजन हो रहा है। पहली बार पुरुषों के अतिरिक्त महिलाओं के अलग से चार टीम इस लीग में भाग लेगी।
इस बार इस लीग के आयोजन के लिए रणजीत कुमार गाड़ोदिया के संयोजकत्व में आयोजक टीम का गठन किया गया है। टीम में रोहित रॉय, गोपेश गोयनका और निधि सराफ को सह-संयोजक बनाया गया है।
इस बोली में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की आठ पुरुषों और चार महिलाओं की टीम के लिए खिलाड़ियों की बोली लगी। इसमें भाग लेने वाले टीम और उसके मालिक ये हैं।
पुरुष टीम
टीम गरुडास – बिनोद कुमार बंका और आरके कौशल
रांची चैलेंजर्स – अनिल जैन
रांची फाइटर्स – तिरु आशीष जालान और साकेत सर्राफ
रांची लायंस – बिपुल रस्तोगी
रांची सुपरकिंग्स – सोनित अग्रवाल और निखिल केडिया
रांची वॉरहॉक्स – सौरव अग्रवाल और मोहित जैन
रांची सुपरस्ट्राइकर्स – श्रीकांत शर्मा और राहुल चौधरी
रांची वारियर्स – जय प्रकाश शर्मा
महिला टीम
रांची वारियर्स – जय प्रकाश शर्मा
रांची फाइटर्स – अनुप बंका और सर्वेश जैन
सुविधा सुपरनोवास – रिंकू खेमका
स्काईवॉकर्स – केशव झा और आशुतोष कुमार
बोली समारोह के समय खिलाड़ियों के लिए टी-शर्ट की कलर की भी बोली लगायी गयी। टी-शर्ट की कलर की बोली के लिए प्रोफेशनल्स मॉडल्स द्वारा टी-शर्ट्स की प्रदर्शन किया गया।
प्रीमियर लीग की बोली समारोह की शुरुआत इंस्टिट्यूट की रांची शाखा के अध्यक्ष पंकज मक्कड़ ने की। बोली का आयोजन शुभम मोदी और रुचिका जैन ने किया।
समारोह में इंस्टिट्यूट के सेंट्रल काउंसिल सदस्य अनुज गोयल और रीजनल काउंसिल सदस्य मनीषा बियानी, इंस्टिट्यूट की रांची शाखा की उपाध्यक्षा श्रद्धा बगला, सचिव निशांत मोदी, कार्यकारिणी सदस्य उमेश कुमार, अभिषेक केडिया, हरेन्दर भारती और प्रभात कुमार उपस्थित थे।