ईद एवं सरहुल पर 93 हजार महिलाओं को मिला तोहफा, चेक करें बैंक अकाउंट

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। ईद एवं सरहुल के अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अन्तर्गत लोहरदगा जिला की 93,062 महिलाओं को माह मार्च 2026 की सम्मान राशि प्रदान की गई है।

इसके तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में 23 करोड़ 26 लाख 55 हजार रुपये का आधार आधारित भुगतान किया गया है। लोहरदगा जिला में मार्च-2026 में लाभुकों की संख्या विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्र में इस प्रकार है।

भंडरा के 13075, कैरो के 8083, पेशरार के 4120, सेन्हा के 14840, कूडू के 17670, किस्को के 11465, लोहरदगा प्रखंड के 11540, लोहरदगा शहरी क्षेत्र की 12269 महिलाएं इस योजना से लाभांवित हुई है।

सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला के सभी लाभुकों का माह फरवरी 2026 का भुगतान हो गया है। लाभुक बैंक में जा कर अपनी पेंशन राशि का निकासी कर सकते है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *