कांगो। रविवार को अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से से हृद्यविदारक घटना सामने आई है, जहां आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों ने एक बड़ा हमला किया है। इस हमले में 66 लोगों की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला युगांडा की सीमा के पास इरुमु इलाके के एक गांव में हुआ, जहां आईएस से जुड़े एलाइट डेमोक्रेटिक फोर्सेज के लड़ाकों ने अचानक घुसपैठ कर नागरिकों की हत्या कर दी।
यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब पूर्वी कांगो में दूसरे विद्रोही समूह एम 23 के साथ चल रहे संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही थी। एम 23 को कांगो के पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन प्राप्त है।
अधिकारियों का मानना है कि यह हमला कांगो और युगांडा की संयुक्त सेनाओं द्वारा हाल ही में किए गए बमबारी अभियानों का बदला लेने के लिए किया गया है।
बता दें कि, एडीएफ युगांडा का एक इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन है, जो कांगो-युगांडा सीमा क्षेत्र में सक्रिय है। यह समूह 1990 के दशक के अंत में युगांडा में बना था और साल 2019 में इस्लामिक स्टेट से जुड़ गया। एडीएफ के हमले पूर्वी कांगो के गोमा और इतुरी प्रांत तक फैल चुके हैं। इस समूह पर सैकड़ों लोगों की हत्या और बच्चों सहित कई लोगों का अपहरण करने का आरोप है।
मालूम हो कि, कांगो की कुल आबादी में लगभग 10 फीसदी लोग मुस्लिम हैं, जिनमें से अधिकांश पूर्वी कांगो क्षेत्र में रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में एडीएफ के हमले तेज हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा गंभीर खतरे में है। कांगो और युगांडा की सेनाएं इस खतरे से निपटने के लिए कई सैन्य अभियान चला रही हैं, बावजूद इसके इलाके में अभी भी हिंसा जारी है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


