पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमले में 24 की मौत

दुनिया
Spread the love

कराची। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। क्‍वेटा के चमन फाटक रेलवे ट्रैक के पास हुए भीषण विस्फोट में करीब 24 लोगों की मौत और दर्जनों घायल होने की खबर है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार धमाका उस समय हुआ जब एक यात्री ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। आसपास खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नजदीकी इमारतों के शीशे टूट गए।

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार करीब 24 लोगों के मारे जाने और 70 से 100 से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि कई घायल गंभीर हालत में हैं, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

पाकिस्तानी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शुरुआती जांच संकेत दे रहे हैं कि यह आत्मघाती हमला हो सकता है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक विस्फोटकों से भरी गाड़ी ट्रेन से टकराई, जिसके बाद बड़ा धमाका हुआ।

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। संगठन ने इसे “फिदायीन हमला” बताया और कहा कि ट्रेन में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के जवान यात्रा कर रहे थे।

धमाके के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, सेना, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को सिविल हॉस्पिटल क्वेटा और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रेलवे सेवाओं पर भी असर पड़ा है और कुछ ट्रेनों को रोक दिया गया।

बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी हिंसा और आतंकी गतिविधियों से प्रभावित रहा है। हाल के महीनों में पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमलों में तेजी देखी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *