असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के ये विधायक भाजपा में शामिल

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव कुछ दिन बाद होने वाला है। इससे पहले पार्टियों में भगदड़ शुरू हो गया है। कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

तीन निलंबित कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास, शशिकांत दास के भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसपर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज तीन कांग्रेस एमएलए हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। यह भाजपा के लिए एक बड़ा दिन है। मुझे यकीन है कि ये भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के सम्मान को दिखाता है।

भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस विधायक बसंत दास ने कहा कि हम तीन विधायक आज भाजपा में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मेरे क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं। उनके नेतृत्व में बहुत विकास हुआ है। इसलिए मैं आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुआ हूं। आगे हम असम, भारत वर्ष के लिए काम करेंगे।

पूर्व विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण एक ही उनका तुष्टीकरण। आने वाले समय में यदि कांग्रेस ने अपनी विचारधारा नहीं बदली तो कांग्रेस खाली हो जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *