today’s horoscope : 12 मई, 2023
मेष
दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व आर्थिक लाभ के योग है। बिना विचारे कोई भी कार्य नहीं करें। सरकारी कार्यो में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा शुभदायक रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है।
वृष
मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ों को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखी करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति के मामलों में उलझने रहेंगी। पुश्तैनी कार्य में खर्च भी हो सकता है। नए कार्यो में निवेश कर सकते हैं। भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में सामंजस्य बना रहेगा।
मिथुन
दिन लाभ देने वाला रहेगा, परन्तु किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। मध्याह्न बाद परिजनों की इच्छा पूर्ति करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। विरोधी बचकर रहेंगे। अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।
कर्क
दिन का पूर्वार्ध खुशी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शान्त रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी। क्रोध में आकर कोई निर्णय नहीं ले। दोपहर के बाद स्थिति में और भी सुधार आने लगेगा। परिजनों की सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्याह्न बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।
सिंह
दिन उत्तम रहेगा। नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी आ सकती है। सन्तान से सुख मिलेगा।
कन्या
स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे। परिस्थितियां साथ रहने से कार्यों में सफलता सुनिश्चित रहेगी। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे। कम साधन होने पर भी कार्यों को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं।
तुला
राहत का अनुभव करेंगे। कार्यों को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे। एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खास रहेगा। धन की आमद रुक-रुककर होने से मन प्रसन्न रहेगा। उधार के व्यवहार नहीं ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे। सामाजिक स्तर पर छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
वृश्चिक
दिन सामान्य रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओं पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। विपरीत लिंग से मधुर सम्बंध होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी। सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधों को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
धनु
दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। संतानों से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। नशा से दूर रहें।
मकर
परिस्थितियां आशाओं के अनुकूल रहेंगी। किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। स्वभाव से संतुष्ट रहेंगे। प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य नहीं करें। छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा। आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
कुंभ
लेट-लतीफी के कारण महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी आशंका है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यों को लेकर परेशानी में पड़ सकते है। फिर भी धन लाभ के योग तो हैं। राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। मध्याह्न के बाद अधिकांश कार्य परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ की सम्भवना है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी, बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी।
मीन
दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा, जिसके चलते कार्यों के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। रोजगार के योग हैं। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)