राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष सह विधायक से मिले शिक्षक

झारखंड
Spread the love

पलामू। शिक्षकों ने राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव से उनके पुरंदर बिगहा स्थित आवास पर 7 मार्च को मुलाकात की। अजाप्टा हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी व सचिव निर्मल कुमार की अगुवाई में शिक्षक उनसे मिले।

इस अवसर पर शिक्षकों ने बताया कि सरकार के घोषणा पत्र में एमएसीपी का जिक्र था। अंतिम कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग में सचिव अलका तिवारी ने भी एमएसीपी का जिक्र किया था। दुर्भाग्यवश अब तक यह फलीभूत नहीं हुआ है। इसका खामियाजा शिक्षक भुगत रहे हैं। प्रत्येक वर्ष और प्रति माह अर्हताधारी शिक्षक रिटायर हो रहे हैं।

विधायक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षा के दूत हैं। सीमित संसाधनों में शिक्षा का दीप जला रहे हैं। विधानसभा और नगर निकाय चुनाव, मई ’26 से होनेवाली जनगणना सहित अन्‍य काम शिक्षक करते हैं। फिर भी ससमय प्रोन्नति व बिहार की तर्ज पर 10, 20 व 30 वर्षों के नियमित अंतराल पर एमएसीपी नहीं मिलना खेदजनक है।

विधायक ने कहा कि बीते वर्ष भी बजट सत्र में विधानसभा में व्यापक शिक्षा व शिक्षक हित में प्रश्न उठाया था। तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का सकारात्मक जवाब भी आया था। शेष विधानसभा सत्र के दिनों में भी इसे प्रमुखता से उठाएंगे।

मुलाकात करनेवाले में पलामू प्रमंडल सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, विनोद प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष हैदरनगर अरुण कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, धुरेन्द्र पटेल, प्रमोद पासवान, सुनील पासवान, महेंद्र बैठा, मनोज कुमार चौधरी सहित अन्‍य शिक्षक उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *