- खेल कार्यक्रम में कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं
जमशेदपुर। जमशेदपुर में आयोजित संस्थापक दिवस खेल समारोह के दौरान इंटर डिविजनल (आईडी) खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इन पुरस्कारों के माध्यम से वर्ष भर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अलग अलग डिवीजनों के कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित टीम भावना, फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सम्मानित किया गया।
संस्थापक दिवस के अवसर पर आयोजित इस यादगार समारोह में कर्मचारियों और लीडरशिप टीम ने एक साथ मिलकर इन उपलब्धियों का जश्न मनाया। इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन उपस्थित रहे।
उनके साथ डीबी सुंदरा रामम (वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज), प्रोबाल घोष (वाइस प्रेसिडेंट, एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट), चैतन्य भानु (वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस, टाटा स्टील जमशेदपुर), संदीप कुमार (वाइस प्रेसिडेंट, रॉ मैटेरियल्स) के साथ ही टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्य तथा कंपनी के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेतृत्व ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
संस्थापक दिवस के खेल कार्यक्रम में कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें कॉरपोरेट रिले, टग ऑफ वॉर, मार्च पास्ट और कौशल आधारित मनोरंजक प्रतियोगिताएं जैसे बास्केटबॉल ड्रिब्लिंग, टेबल टेनिस बॉल ड्रिब्लिंग, तीरंदाजी और बॉल बैडमिंटन शामिल थे। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
प्रमुख पुरस्कारों में शामिल
लेडी जहांगीर गांधी चैलेंज कप (महिला)
विजेता : टीएसजे ऑपरेशंस
उपविजेता: शेयर्ड सर्विसेज
सर जहांगीर गांधी चैलेंज कप (पुरुष)
विजेता: वेस्ट बोकारो
उपविजेता: शेयर्ड सर्विसेज
इंटर-डिविजनल स्पोर्ट्स में फेयर प्ले ट्रॉफी
खेल भावना के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, टाटा स्टील कलिंगानगर, जनरल ऑफिस, TSSSL, TSTSL, वायर डिवीजन और R&D को विजेता घोषित किया गया।
इंटर-डिविजनल स्पोर्ट्स में ओवरऑल पार्टिसिपेशन ट्रॉफी
रुचि नरेंद्रन द्वारा शेयर्ड सर्विसेज, वेस्ट बोकारो, जनरल ऑफिस, TSJ ऑपरेशंस, TQM, GSP और वन सप्लाई चेन को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान की गई।
इंटर-डिविजनल चैंपियनशिप ओवरऑल (महिला)
विजेता: शेयर्ड सर्विसेज
उपविजेता: टीएसजे ऑपरेशंस
इंटर-डिविजनल चैंपियनशिप ओवरऑल (पुरुष)
विजेता: वेस्ट बोकारो
उपविजेता: शेयर्ड सर्विसेज
इंटर-डिविजनल चैंपियनशिप ओवरऑल (पुरुष एवं महिला):
विजेता: शेयर्ड सर्विसेज
उपविजेता: वेस्ट बोकारो
व्यक्तिगत उत्कृष्टता को सम्मानित
बेस्ट एथलीट – अकादमी: अंकिता भकत
बेस्ट एथलीट – ट्रेनिंग सेंटर: अधिराज मित्रा
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


