जमशेदपुर। टाटा स्टील ने अपने दूरदर्शी संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के 187वें संस्थापक दिवस को टाटा स्टील वर्क्स, जमशेदपुर में गरिमा और उत्साह के साथ मनाया। इस वर्ष के समारोह की थीम “वन विजन, वन टाटा स्टील” थी।
इस अवसर पर टाटा स्टील और टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन सहित निदेशक मंडल के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने भी जमशेदपुर में आयोजित संस्थापक दिवस समारोह में शिरकत की। उनके साथ उनकी पत्नी आलू नोएल टाटा तथा पुत्रियां माया टाटा और लिया टाटा भी मौजूद थीं।
टाटा स्टील और टाटा समूह की अन्य कंपनियों के विभिन्न डिवीज़नों का प्रतिनिधित्व करने वाले 42 कंटिंजेंट्स ने संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित औपचारिक परेड में भाग लिया। सिटिज़न्स एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य, टाटा स्टील एवं समूह की कंपनियों के यूनियन प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होकर अपनी सम्मानपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।
चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेतृत्व ने जमशेदपुर के पोस्टल पार्क में सिटिज़न्स फोरम के सदस्यों की उपस्थिति में संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह अवसर जमशेदजी नसरवानजी टाटा के आदर्शों पर स्थापित टाटा स्टील और शहर के बीच गहरे संबंधों को प्रतिबिंबित करता है।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया और टाटा स्टील की विकास यात्रा, रणनीतिक प्राथमिकताओं और भविष्य की रूपरेखा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सतत विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया।
संस्थापक दिवस टाटा स्टील के लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामूहिक गर्व और प्रेरणा का पावन अवसर है। यह दिन जमशेदजी नसरवानजी टाटा की अमिट विरासत, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण को नमन करने का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी संगठन की प्रगति की दिशा को निरंतर मार्गदर्शित करते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


