नक्‍सलियों के ठिकानों पर पुलिस चला रही नक्‍सल विरोधी अभियान

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा (झारखंड)। लोहरदगा पुलिस द्वारा नक्सलियों के ठिकानों पर लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी प्रियंका मीना द्वारा जिले के नक्सलग्रस्त क्षेत्र  जूरनी, गूनी एवं जंगली इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। पहाड़ियों पर सर्च अभियान चलाया गया। जिले के बॉर्डर एरिया पर भी एंटी नक्सल अभियान चलाया गया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि पहले से ही नक्सलियों के ठिकानों के पास कई पुलिस पिकेट बनाए जा चुके हैं, ताकि नक्सलियों के गढ़ तक पहुंचा जा सके। अभियान में एसपी प्रियंका मीना के अलावा पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, सेन्हा थाना प्रभारी सूरज प्रसाद, सेरेंगदाग थाना प्रभारी सनी कुमार एवं जिला बल के पुलिस एवं सेट के जवान शामिल थे।