समाजसेवी कामता प्रसाद अग्रवाल का निधन, शोकसभा आयोजित, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के कोकर के प्रतिष्ठित समाजसेवी कामता प्रसाद अग्रवाल का निधन 27 फरवरी 2026 को हो गया।

उनके निधन पर शहर समेत कोकर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के बाद लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष सह उनके छोटे भाई रतन लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई।

कोकर स्थित लघु भारती उद्योग के कार्यालय में आयोजित इस शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना भी की। कार्यक्रम के दौरान कामता प्रसाद अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर लघु भारती उद्योग और दैनिक अखबार प्रातः नागपुरी की टीम ने दिवंगत कामता प्रसाद अग्रवाल को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनका दशकर्म 8 मार्च, एकादश 9 मार्च और ब्रह्मभोज 10 मार्च 2026 को शंकर कंपाउंड, खोरहाटोली में रखा गया है। इसमें शुभचिंतकों से शामिल होने का आग्रह किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *