रांची। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित मानिटोटोला, फ़िरदौस नगर निवासी इस्तियाक रहमान ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्हें इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 354वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे रांची शहर, खासकर मुस्लिम समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस संबंध में फ्रेंड्स ऑफ़ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि इस्तियाक रहमान की यह कामयाबी रांची के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि इस्तियाक रहमान पिछले लगभग छह महीनों से हैदराबाद में मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के अंतर्गत हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
श्री अहमद ने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर युवा मेहनत, लगन और सही दिशा में तैयारी करें तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस्तियाक रहमान की उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
श्री अहमद ने रांची के छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि भविष्य में और भी युवा देश की सर्वोच्च सेवाओं में जाकर समाज और देश की सेवा कर सकें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


