सीएचसी में डॉक्टर को ढूंढते रहे परिजन, घायल आदिवासी युवक की तड़पकर हुई मौत

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में मुकुंदा ग्राम निवासी बिगुआ उरांव की मौत तड़प तड़पकर हो गई। उसे घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल लाया था। परिजन इलाज के लिए डॉक्‍टर और नर्सों को ढूंढते रहे। इलाज के अभाव में युवक की मौत हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल के चारों ओर डॉक्टर और नर्सों को ढूंढ रहे हैं। पूरा चैंबर और अस्पताल में सन्नाटा पड़ा है। परिजन रो बिलख रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि 30 से 40 मिनट तक घायल युवक को इलाज नहीं मिल सका। डॉक्टर पहुंचे और उसे मृत घोषित कर दिया गया। लोगों का कहना है कि समय पर युवक को इलाज मिला होता तो युवक की जान बच सकती थी।

मृतक के गांव में पंचायत समिति सदस्य, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम साहू, आकासी पंचायत के सांसद प्रतिनिधि लाल विजय नाथ साहदेव, आदिवासी छात्र संघ के नेता बिनोद उरांव पहुंचे। परिजनों को ढाढस बंधाते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सांसद प्रतिनिधि ने सांसद सुखदेव भगत को घटना की जानकारी भी दी। उन्होंने मामले पर कारवाई करने का आश्‍वासन दिया है।

लोगों ने घटना की अविलंब जांच कर दोषियों के पर कड़ी करवाई करने की मांग की है। मामले पर सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने कहा कि भंडरा की घटना उनके संज्ञान में आया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए शॉकोज कर पूछा जाएगा कि आखिर किस हालात में चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। घायल युवक को समय पर इलाज क्यों नहीं मिल पाया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *