झारखंड में वज्रपात से 16 की मौत, आज और कल इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में वज्रपात की वजह से अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत की खबर है। सिर्फ शुक्रवार को राज्य में 16 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।

मेदिनीनगर, गुमला, चाकुलिया, बालूमाथ, गोड्डा और गिरिडीह में दो-दो लोगों की मौत वज्रपात से हो गई। वहीं रांची के मैक्लुस्कीगंज, देवघर, चतरा और हजारीबाग में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हुई है। एक दर्जन से अधिक लोग वज्रपात की घटना में घायल हो गए।

यहां बता दें कि आपका अपना न्यूज पोर्टल दैनिक भारत 24 मौसम के मिजाज बदलने से 1 से 3 घंटे पहले आपको सचेत करते रहा है। यह बताता रहा है कि आप बारिश और तेज हवा चलने के दौरान सुरक्षित स्थान पर चले जायें।

मौसम केंद्र रांची के अनुसार झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग यानी धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। 18 जून को राज्य के उत्तरी भाग तथा 19 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।