पटना। बिहार के चर्चित नेता उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बीजेपी में विलय होगा। जी, हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा।
राज्यसभा चुनाव से पहले आरएलएम प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे। उनको दिल्ली बुलाया गया था।
बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी मुलाकात हो सकती है। राज्यसभा उम्मीदवारी पर चर्चा हो सकती है।
सूत्रों की मानें, तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बीजेपी में विलय पर भी चर्चा संभव है। हालांकि मर्जर की बात को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा और बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल सबकी नजर इस संभावित मुलाकात और उसके बाद आने वाले आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है।
दरअसल, बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिसमें उपेंद्र कुशवाहा की भी 1 सीट है।
बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव में कुशवाहा की पार्टी चार सीटें जीती। उसी समय इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि उनको राज्यसभा और विधान परिषद की भी एक सीट भी दी जाएगी। हालांकि इसका कोई औपचारिक एलान तब नहीं किया गया था।
कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को बिहार सरकार में मंत्री बनाया है जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। अब तक उनको विधान परिषद में नहीं भेजा गया है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या कुशवाहा को एनडीए राज्यसभा भेजेगी या बीजेपी शर्त रखेगी की अपनी पार्टी का विलय कर दें और राज्यसभा की एक सीट ले लें और बेटे के लिए विधान परिषद की भी एक सीट ले लें।
यहां यह भी बता दें कि राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है।
बता दें कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए।
अभी एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं। इसके आधार पर, एनडीए आसानी से चार सीटें जीत सकती है। चार सीटें जीतने के बाद भी उसके पास कुछ वोट बचे हैं, लेकिन अगर मुकाबला होता है, तो पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे अन्य विधायकों की जरूरत पड़ेगी।
विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाला महागठबंधन है। महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं। इसे एक सीट पर जीत दर्ज करने के लिए अन्य विधायकों की जरूरत पड़ेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


