बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में भी लागू होगा असम मॉडल, जानें किसने कही ये बात

अन्य राज्य
Spread the love

कोलकाता। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि अगर उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकालने के लिए असम का मॉडल लागू किया जायेगा।

असम ने ‘पहचानो (डिटेक्ट), नाम हटाओ (डिलीट) और वापस भेजो (डिपोर्ट)’ की नीति पर काम किया था।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मालदा जिले के इस्लामपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए नितिन नबीन ने एक रैली में यह घोषणा भी की कि भाजपा अगर राज्य की सत्ता में आयी, तो इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ कर देगी।

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हाल में नाम हटाये जाने का जिक्र करते हुए नबीन ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने बंगाल में ‘50 लाख से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों’ को मताधिकार से वंचित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग 50 लाख से अधिक बांग्लादेशियों के नाम नहीं हटाता, तो बंगाल के लोगों के लिए केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घुसपैठियों को मिलता।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *