रांची में खुला उन्नत आधार सेवा केंद्र, इन जिलों में जल्‍द खुलेगा

झारखंड
Spread the love

  • झारखंड में आधार सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ेगी

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को रांची के कांटाटोली में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी भी उपस्थित रहीं।

इस उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन रांची और आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं की डिलीवरी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस केंद्र को उन्नत तकनीकी सुविधाओं और बेहतर अवसंरचना के साथ विकसित किया गया है, ताकि आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएं अधिक तेज, पारदर्शी और निवासी-अनुकूल तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें।

पूर्व में झारखंड में यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में ही उपलब्ध थे। अब इन मौजूदा केंद्रों के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से नए आधार सेवा केंद्र बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू में भी स्थापित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की पहलें सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने और पुनः 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराएं, ताकि बच्चे छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। जहां लागू हो, वहां NEET, CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं के पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।

इस कार्यक्रम में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के उपमहानिदेशक अखिलेश कुमार गुप्ता और निदेशक नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एस्टेट प्लाजा, कांटाटोली स्थित यह उन्नत आधार सेवा केंद्र सीधे यूआईडीएआई द्वारा संचालित किया जा रहा है। केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग समर्पित काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही, स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा के लिए एक फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है।

यह उन्नत आधार सेवा केंद्र रांची और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए आधार सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा। इससे परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, अस्वीकृति की संभावना कम होगी। आधार अपडेट की प्रक्रिया और तेज होगी। इसके अलावा यहां जन्म पंजीकरण संख्या आधारित बच्चों का नामांकन भी शुरू किया जाएगा।

इस आधार सेवा केंद्र के दैनिक संचालन का प्रबंधन Protean eGov Technologies Ltd. द्वारा किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *