लड़की को एसी फर्स्ट केबिन में सीट देने के बहाने ले गया टीटीई, जानें क्या हुआ आगे

अपराध उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। शर्मनाक खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई है, जहां गोरखपुर- अहमदाबाद एक्सप्रेस में बिना टिकट कार्रवाई का डर दिखाकर एक टीटीई लड़की को एसी फर्स्ट के केबिन में ले गया। आरोप है कि उसने चलती ट्रेन में केबिन के अंदर लड़की के साथ रेप किया।

इस आरोप में रेलवे प्रशासन ने आरोपी टीटीई को सस्पेंड कर दिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर और देवरिया की जीआरपी टीमों को लगाया गया है।

अभी तक पकड़ में नहीं आए टीटीई के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी भी की जा रही है। आरोपी मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला बताया जा रहा है और घटना के बाद से फरार है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मऊ की रहने वाली 22 वर्षीय युवती गोरखपुर में किराये के कमरे में रहती है। रविवार को वह गोरखपुर आने के लिए पांच बजे के करीब ट्रेन में रवार हुई थी।

वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी। स्टेशन पर हड़बड़ी में टिकट न ले पाने के कारण वह ट्रेन में सवार हो गई।

आरोप है कि टीटीई ने बिना टिकट की कार्रवाई का डर दिखाते हुए पहले सीट दिलाने का भरोसा दिया और फिर एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने कार्रवाई की धमकी दी। टीटीई के चंगुल से छूटकर लड़की किसी तरह केबिन से बाहर निकली।

केबिन से बाहर आकर उसने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद आरोपी टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

घटना का संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने आरोपित टीटीई को निलंबित कर दिया है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें पटना और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने दुष्कर्म के अलावा अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की जगह दुरुपयोग करने की धारा को भी लगाया गया है। यह सरकारी जिम्मेदारों पर लगाया जाता है। इसमें पांच वर्ष से अधिक की सजा होती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *