पटना। एसएसबी जवान की हत्या करने वाले बिहार-झारखंड का आतंक इनामी नक्सली ने सरेंडर कर दिया।
बुधवार को बिहार-झारखंड के चर्चित नक्सली सुरेश कोड़ा ने मुंगेर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। बुधवार सुबह उसने भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ सरेंडर किया।
सुरेश कोड़ा भाकपा (माओवादी) का स्पेशल एरिया कमांडर बताया जाता है। उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। संगठन में उसे रीजनल या केंद्रीय कमेटी का सदस्य भी माना जाता रहा है।
बता दें कि, सुरेश कोड़ा पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से एक्टिव था। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह बिहार के कई जिलों में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।
जानें उसके चर्चित अपराध
2008: धरहरा थाना क्षेत्र में चौकीदार की गला काटकर हत्या।
2012: खैरा थाना क्षेत्र में विस्फोट और कार्यालय के कागजात व ट्रक में आगजनी।
2017: लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में एक मुखिया की हत्या।
2018: एक महिला की गला रेतकर हत्या।
2018: जमुई में दो भाइयों की हत्या।
2018: एसएसबी जवान की हत्या।
झील निर्माण कार्य में लगे 7 वाहनों को आग के हवाले करना।
कई बार पुलिस बल पर फायरिंग और मुठभेड़।
एसटीएफ के साथ एक मुठभेड़ में वह पहाड़ी इलाके में घिर गया था। इसके बावजूद उसने एके-47 से फायरिंग की और फरार हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों तक वह मुंगेर, लखीसराय और जमुई के पहाड़ी क्षेत्रों में एक्टिव था. उसके पास से AK-47, AK-56, कारतूस और कई मैगजीन बरामद होने की बात कही जा रही है। सुरेश कोड़ा का सरेंडर सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


