मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पारंपरिक विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • राज्य की प्रगतिसुख शांति और समृद्धि की कामना की

रांची। बम बम भोले … हर हर महादेव… के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है। इस वर्ष भी यहां हजारों-हजार की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा -अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं यहां आये सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। भगवान भोलेनाथ से उनके खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।

आप सभी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर, रांची द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरानुसार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *