महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को कराया गया शाही स्नान

धर्म/अध्यात्म अन्य राज्य देश
Spread the love

संजय सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर बोलानी टाउनशिप क्षेत्र के विष्णु मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को शाही स्नान कराया गया। शाही स्नान का कार्यक्रम रविवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ।

मंदिर के पुरोहित द्वारा 108 कलश में जल, दूध, घी, गुलाब जल, हल्दी पंचामृत से मंत्रोच्चारण कर स्नान कराया गया। मान्यताओं के अनुसार इस स्नान के बाद महाप्रभु बीमार हो जाते हैं और 14 दिन एकांतवास में रहते है।

इसके बाद महाप्रभु को जड़ीबूटी दी जाती है। 14 दिनों बाद भक्तों को दर्शन देते हैं। इस अवसर पर विष्णु मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर पूजा अर्चना की। भक्तों को प्रसाद दिया गया।