एसबीयू का दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को, मिलेगा 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) का तृतीय दीक्षांत समारोह विवि परिसर के दीक्षांत मंडप में 18 फरवरी को अपराह्न 1.40 बजे से होगा। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर इसरो चेयरमैन डॉ वी. नारायणन, डीआरडीओ के महानिदेशक डॉ. बी.के. दास,  राज्यसभा सांसद गोविंदभाई ढोलकिया एवं तीरंदाजी कोच पद्मश्री पूर्णिमा महतो शिरकत करेंगी। उन्हें विश्वविद्यालय मानद डॉक्टरेट की उपाधि देगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के सदस्य अनंत जाटिया एवं राज्यसभा सांसद सह सदस्य, शासी निकाय डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी 16 फरवरी को एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी. जगनाथन ने मीडिया को दी।

प्रो. जगनाथन ने बताया कि कार्यक्रम की भव्य तैयारियां की गई हैं। अपनी स्थापना के महज कुछ ही वर्षों के भीतर विवि ने राज्य के शैक्षणिक माहौल में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की है। उन्होंने भरोसा जताया कि अपने बेहतरीन शैक्षणिक माहौल और आधारभूत संरचनाओं के बूते एसबीयू आनेवाले दिनों में भी अनवरत झारखंड के पठन-पाठन का उत्कृष्ट केंद्र बना रहेगा।

प्रो गोपाल पाठक ने अमेरिका के पांच शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ सरला बिरला विश्वविद्यालय के जुड़ने को विवि के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय करार दिया। उन्होंने एसबीयू के गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रमों की चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलने की बात कही। झारखंड एवं इसके आसपास के सैकड़ों छात्र- छात्राओं को विवि में मिल रही स्तरीय एवं अनुशासनिक शिक्षा पर उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला।

एसबीयू के दीक्षांत समारोह में 1331 डिग्री धारकों को प्रमाण पत्र सौंप जाएंगे। इसमें 1092 अंडर ग्रेजुएट, 134 पोस्ट ग्रेजुएट, 95 डिप्लोमा एवं 10 पीएचसीडी डिग्री धारक शामिल होंगे। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *