रांची के लाल सृजन शाश्वत ने NET JRF में पाया AIR 10

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के लाल सृजन शाश्वत ने NET JRF में इकनॉमिक्स में आल इंडिया रैंक (AIR) 10 प्राप्त किया है। उसने परीक्षा में 99.97 पर्सेंटाइल स्कोर किया।

सृजन ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की है। रुचि के चलते उन्होंने इंजीनियरिंग के दौरान अतरिक्त सब्जेक्ट के रूप में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। पिछले वर्ष भी सृजन ने GATE Economics में आल इंडिया रैंक (AIR) 1 में हासिल किया था।

सृजन शुरू से ही मेधावी छात्र रहें है। उन्होंने अपनी बारहवीं की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची से पूरी की। विज्ञान संकाय में सीबीएसई स्टेट (झारखंड) टॉपर भी रहे।

सृजन ने प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस, धनबाद में पूरी की। दसवीं कोलकाता के रूबी पार्क स्थित डीपीएस से की। 10वीं में भी उन्होंने पश्चिम बंगाल में 5वां स्थान प्राप्त किया था।

सृजन के पिता संजय कुमार ठाकुर वर्तमान में सीसीएल में महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद पर कार्यरत हैं। मां श्रीमती रीना ठाकुर लोरेटो कान्वेंट, रांची में अध्यापिका है।

सृजन ने बताया कि उसकी इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों का आशीर्वाद व उनकी प्रेरणा है। सृजन आगे चलकर एकेडेमिक्स एवं रिसर्च में आगे कार्य करना चाहते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *