नोआमुंडी रन-ए-थॉन के लिए 5 हजार ने कराया पंजीकरण, विजेता को मिलेंगे 5.37 लाख

झारखंड
Spread the love

नोआमुंडी (पश्चिमी सिंहभूम)। टाटा स्टील के नोआमुंडी रन-ए-थॉन का चौथे संस्करण झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माइंस के गढ़ नोआमुंडी में 27 नवंबर को नोआमुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। इसमें भाग लेने के लिए 5000 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी आयु वर्ग के खेल प्रेमी उत्साहित हैं, जिसे दो साल के अंतराल के बाद -बिल्डिंग अ ग्रीनर टुमॉरो थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए रन इवेंट्स के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों और अनुभवी डोमेन विशेषज्ञों की एक टीम को शामिल किया गया है। इसके अलावा 200 स्वयंसेवकों को आयोजन के दौरान सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैनात किया जाएगा।

रन के मार्ग में पानी, मोबाइल टॉयलेट, डस्टबिन, मेडिकल टीम, एंबुलेंस जैसी तमाम सुविधाएं होंगी।

इस वर्ष, पुरुषों और महिलाओं (15 वर्ष और उससे ऊपर) के लिए 10K और 7K, 12 से 16 वर्ष की आयु के लड़कों और लड़कियों के लिए 5K और दिव्यांग व्यक्तियों (PWDs) के लिए 2K जैसी श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जा रही है। विभिन्न श्रेणियों में जीती जाने वाली पुरस्कार राशि 5.37 लाख रुपये है।

रन 27 नवंबर को नोआमुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से सुबह 6 बजे पहली दौड़ के साथ शुरू होगी।