राजीव तलवार जेएएआई के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर के लिए रविवार का दिन न केवल उपलब्धि का क्षण था, बल्कि जमशेदपुर स्थित लोयोला पूर्व छात्र संघ के लिए अत्यंत गर्व और भावनाओं का क्षण था।

गोवा में संपन्न हुए राष्ट्रीय जेएएआई के सम्मेलन में राजीव तलवार को जेसुइट एलुमनाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेएएआई) के राष्ट्रीय सचिव के रूप में 2026-2029 की अवधि के लिए नामित किया गया ।

यह केवल एक व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन मूल्यों, प्रतिबद्धता और भावना की मान्यता है, जिनके लिए लोयोला परिवार प्रतिबद्ध है।

जेएएआई नेटवर्क भारत में 250 से अधिक जेसुइट स्कूलों, 58 विश्वविद्यालय कॉलेजों, 28 तकनीकी संस्थानों और 16 बिजनेस कॉलेजों के एक राष्ट्रीय परिवार को जोड़ता है।

लोयोला एलुमनी एसोसिएशन, जमशेदपुर राजीव के नेतृत्व और प्रिंसिपल और एलएए के अध्यक्ष फादर विनोद फर्नांडीस के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के माध्यम से इस राष्ट्रीय मिशन से गहराई से जुड़ा हुआ है।

खुशी और गर्व की बात यह भी है कि गोवा में आयोजित 11वें जेएएआई सम्मेलन में टीम LAA को सपोर्टिंग स्पिरिट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया, जो इसकी एकता, सेवा भाव और लोयोला भाईचारे का सच्चा प्रतिबिंब है।

शहर के लिए राजीव तलवार परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे पंजाबी समाज एवं दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची तथा कई सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *