फुसरो नगर परिषद की चेयरमैन बनी निर्मला देवी, भारी मतों से हुई विजयी

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • चार चरणों की मतगणना में 34,612 विधिमान्य मतों की गणना

बोकारो। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत फुसरों नगर परिषद क्षेत्र के निर्वाचन मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार चरणों में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 34,612 विधिमान्य मतों की गणना की गई। मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पूरी की गई।

घोषित परिणामों के अनुसार निर्मला देवी को सर्वाधिक 12,780 मत प्राप्त हुए, जिससे उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बनाते हुए विजय हासिल की। निर्मला देवी फुसरो नगर परिषद की नई चेयरमैन घोषित हुई।

दूसरे स्थान पर ममता देवी को 10,277 मत मिले, जबकि बीना कुमारी को 6,924 मत प्राप्त हुए। अन्य अभ्यर्थियों में सहोदरी देवी को 1,445, प्रतिभा देवी को 1,017, अनु कुमारी को 605, संगीता देवी को 587, फुलेश्वरी कुमारी को 509 तथा शकुन्तला देवी को 468 मत प्राप्त हुए।

मतगणना के चारों चरणों में निर्मला देवी लगातार बढ़त बनाए रहीं। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

पूरे दिन मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ श्री मुकेश मछुआ मुस्तैद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *