रांची। न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल, बूढ़ीबागी में वार्षिक पुरस्कार वितरण सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे उपस्थित थे। साथ में, झारखंड शिक्षा परिषद से महफिल अख्तर, पूर्व जिला परिषद मुजीबुर रहमान, जेएमएम मीडिया प्रभारी अल्ताफ राजा, युवा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर उपस्थित हुए।
समारोह में मेधावी छात्रों को शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। गणतंत्र दिवस पर अच्छा मंच संचालन के लिए दीपिका कुमारी एवं सबरीन परवीन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रथम सत्र से लेकर अभी तक अच्छे अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों को विद्यालय के निदेशक राशिद इकबाल ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद शफीक अंसारी, नुरुल्लाह अंसारी, फैयाज खान, मिन्हाज अंसारी, रतन नाग, हजिना खातून, पूर्णिमा कुमारी, वसीम अंसारी, अरशद अली, नुसरत जहां, मुसर्रत फातिमा, जीनत कौशर, तबस्सुम खातून का योगदान रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


