बोर्ड परीक्षा को लेकर नगर निकाय चुनाव के प्रत्‍याशियों को मिला ये निर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। वर्तमान में झारखंड सीबीएसई और आईसीएसई परीक्षा एवं एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की परीक्षाएं 2026 चल रही हैं। इसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 और कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 11वीं की परीक्षाएं फरवरी अंतिम सप्ताह से मार्च प्रथम सप्ताह तक निर्धारित हैं।

नगर निगम चुनाव के प्रत्याशी, बार/रेस्टोरेंट और अन्य आयोजक छोटे-बड़े वाहनों पर लगे लाउडस्पीकरों, डीजे या पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रचार-प्रसार या संगीत चला रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि कई मामलों में ध्वनि स्तर निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक हो रहा है। 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सीबीएसई और आईसीएसई परीक्षा एवं एकेडमिक काउंसिल द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाएं 2026 के इस संवेदनशील समय में तय डेसिबल सीमा से अधिक ध्वनि पाए जाने पर संबंधित वाहनों, प्रत्याशियों, रेस्टोरेंट संचालकों, आयोजकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें वाहन, उपकरण जब्ती, जुर्माना और आवश्यकता पड़ने पर अन्य कानूनी कार्रवाई शामिल होगी। 

इसके अतिरिक्त, शहर के विभिन्न स्थानों एवं निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्र, बार, ओपन रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक/निजी स्थानों पर देर रात तक निर्धारित समय से अधिक ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उनपर भी जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं की सीबीएसई और आईसीएसई एवं एकेडमिक काउंसिल द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाएँ 2026 चल रही हैं/ अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से उनकी पढ़ाई, एकाग्रता तथा परीक्षा की तैयारी में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। 

वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी इससे काफी परेशानी हो रही है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 

ध्वनि प्रदूषण के मानक

आवासीय क्षेत्र : दिन में 55 dB(A), रात में 45 dB(A)

वाणिज्यिक क्षेत्र : दिन में 65 dB(A), रात में 55 dB(A) 

लाउडस्पीकर/पब्लिक एड्रेस सिस्टम : रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना लिखित अनुमति के पूर्णतः प्रतिबंधित। 

झारखंड उच्च न्यायालय ने रांची सहित पूरे राज्य में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कई बार सख्त निर्देश दिए हैं, जिसमें लाउडस्पीकर/डीजे पर रात्रि प्रतिबंध, अनुमति की अनिवार्यता और उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई शामिल है। 

प्रशासन की अपील और चेतावनी 

सभी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, बार/रेस्टोरेंट संचालक, आयोजक और आम नागरिकों से अनुरोध है कि ध्वनि प्रदूषण नियमों का पूर्ण अनुपालन करें। 

बोर्ड परीक्षा काल में छात्रों की एकाग्रता तथा मरीजों की शांति बनाए रखने के लिए विशेष संवेदनशीलता बरतें। 

उल्लंघन की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाना, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय या जिला नियंत्रण कक्ष में दें।

उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण नियमों के अंतर्गत तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *