लोयोला स्कूल का ग्रेजुएशन नाइट 2026 संपन्न, बोले सिरिल-ऐसा बनें कि समाज गर्व करे

शिक्षा झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। लोयोला स्कूल के ग्रेजुएशन नाइट में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अमेरिका से आए फादर सिरिल फर्नांडीज एसजे ने कहा कि समाज और देश के लिए ऐसा उम्दा कार्य करें, सभी आप पर गर्व करें।

आज का विश्व चुनौती से भरा है और समाज में अनेक दुश्वारियां हैं। नित नई चुनौतियों के साथ अवसर की भरमार है। स्कूल एवं शिक्षकों ने आपकी प्रतिभा, क्षमता संभावनाओं को उभार कर मजबूत बनाया है, जो चुनौतियों का सामना करने में सक्षम साबित होगा।

प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज एसजे के अनुसार अब सपने की उड़ान हकीकत देने का दौर शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

रेक्टर फादर माइकल टी. राज, साठ साल पुरोहिताई के पूरे करने वाले फादर सी आर प्रभु, फादर विल्फ्रेड प्रकाश डिसूजा, फादर गेराल्ड डिसूजा, वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्रि, वाइस प्रिंसिपल विनीता एक्का, लोयोला टेल्को स्कूल की प्रिंसिपल चरणजीत ओशन एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्कूली बच्चों ने प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति दी।

लोयोला अवॉर्ड लक्षिता चौधरी को दिया गया। इसके साथ ही शांति मेरी मुंदरी, आर अधिराज, देबरूप बनर्जी, शुभिका श्रेया, निष्ठा देव, पार्या सिंघल, मिनाक्षी मार्डी, एवं अन्य मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *