विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिला मुख्यालय के समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड को लेकर नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों पर समीक्षा बैठक की। इसमें उपायुक्त ने नीति आयोग के 49 प्रमुख इंडिकेटर में मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा और कृषि अंतर्गत प्रमुख 6 सूचकांक पर चर्चा की गई।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल मिलना एवं पूरक पोषण प्राप्त होना, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण करना, हर व्यक्ति की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की नियमित जांच कराना, सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण, स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड्स मुहैया कराना एवं स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसी सूचकांकों पर समीक्षा की गई।
उपरोक्त सूचकांकों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने को लेकर बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने उक्त क्षेत्र में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया तथा सभी पैरामीटर पर फोकस करते हुए संबंधित विभागों को कार्य करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उनके द्वारा गर्भवती महिलाओं का एएनसी रजिस्ट्रेशन, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, सेक्स रेश्यो, मालन्यूट्रिशन, एमटीसी सेंटर का संचालन समेत अन्य क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विशेष फोकस कर कार्य करने का निर्देश दिया गया। यह अभियान 28 जनवरी से अप्रैल, 2026 तक चलाया जाएगा, जिसमें उपरोक्त मुख्य सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही गई।
उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि संबधित पदाधिकारी नियमित रूप से अपने स्तर से इन सूचकांकों की पूर्णता के लिए मॉनिटरिंग का कार्य करेंगे, जिससे गढ़वा जिला इस क्षेत्र में पीछे नहीं रह सके एवं ससमय कार्यों को पूर्ण किया जा सके।
उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि एवं शिक्षा इन तीन इंडिकेटर में लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्य किए जाने की आवश्यकता है, जिसे अगले ढाई माह में पूर्ण किया जा सके। लक्ष्य प्राप्ति के लिए बताया गया कि इसके लिए आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका को डोर टू डोर जाकर गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
मौके पर उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा बताया गया कि एएनसी की रजिस्ट्रेशन के लिए सेविका सहायिका को पूरक पोषाहार गर्भवती महिलाओं को देने एवं इसके उपयोगिता और लाभ के बारे में व्यापक जनजागरूकता फैलाते हुए बताने का कार्य किया जाएगा।
शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों में पेयजल, विद्युतीकरण, शौचालय, सुचारू रूप से पठन-पाठन जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कराया गया है। बच्चों की उपस्थिति, बच्चों के बीच टेक्स्टबुक एवं साईकिल का वितरण सुनिश्चित कराने समेत अन्य जरूरी इंडिकेटर पर कार्य करने की बात कही गई।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण, माइक्रो इरिगेशन, डीप इरीगेशन, फसल बीमा समेत अन्य क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए अगले ढाई माह में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
गढ़वा के आकांक्षी प्रखंड मंझिआंव में भी नीति आयोग के तहत ब्लॉक संपूर्णता अभियान के तहत कार्य किये जायेंगे। संचालित विभिन्न इंडिकेटर अंतर्गत कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की गई।
उक्त प्रखंड में भी एएनसी रजिस्ट्रेशन, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, लो बर्थ वेट बेबी, डायबिटीज़ एवं हाइपरटेंशन, टीकाकरण, पोषाहार आदि समेत अन्य विषयों पर जोर देते हुए लो परफॉर्मिंग इंडिकेटर पर फोकस कर कार्य करने का निर्देश दिया गया, जिससे नीति आयोग के डेल्टा रैंकिंग में सुधार किया जा सके।
उक्त कार्य में सभी फेलो को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक एवं जिला संपूर्णता अभियान के सभी इंडिकेटर को संतृप्त करने के लिए कहा गया, जिसमें सभी संबंधितों द्वारा अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए ब्लॉक एवं जिला को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही गई।
उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, नीति आयोग के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, आकांक्षी जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी/कर्मचारी व अन्य संबंधित उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


