Jharkhand Weather : कल इन जिलों में बारिश होने के साथ चलेगी आंधी, वज्रपात की भी आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों जिलों में कल बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और वज्रपात की भी आशंका है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 23 फरवरी, 2026 ने दी।

तापमान में होगा बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान में न्‍यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियव की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

आंशिक बादल छाये रहेंगे

मौसम केंद्र के अनुसार 24 फरवरी से 25 फरवरी तक सुबह में कुहासा छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा। फिर 26 से 29 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा।

यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 24 फरवरी को बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।

यहां चलेगी आंधी

केंद्र के अनुसार बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका भी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *