जमशेदपुर। अपने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर जमशेदपुर तैयार है। कल यानी 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कार्यक्रम की संवेदनशीलता और गरिमा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सोनारी एयरपोर्ट से लेकर विभिन्न स्थलों तक सुरक्षा, ट्रैफिक और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं का अंतिम रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिहर्सल के दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे रूट का निरीक्षण किया। जमशेदपुर में आयोजित इस अभ्यास में डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे, एसपी सिटी कुमार शिवाशीष, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग सहित सभी डीएसपी और पुलिस बल मौजूद रहे।
अधिकारियों ने सुरक्षा घेरा, एस्कॉर्ट, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।
राष्ट्रपति का काफिला सोनारी एयरपोर्ट से निर्धारित रूट से होकर मणिपाल मेडिकल कॉलेज पहुंचेगा। इसके बाद वे आरएसबी द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इस अवसर को लेकर धार्मिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्रों में उत्साह देखा जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


