लोहरदगा। बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित बलदेव साहू क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की एंकरिंग का खास अनुभव मिलेगा। प्रसिद्ध एंकर तान्या पुरोहित पूरे आयोजन का संचालन करेंगी, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और आकर्षण और बढ़ने की उम्मीद है।
इस आयोजन के मुख्य संयोजक लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में टूर्नामेंट को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन समिति के अनुसार, तान्या पुरोहित अपने ऊर्जावान अंदाज और पेशेवर प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं और उद्घाटन समारोह सहित विभिन्न विशेष कार्यक्रमों में उनकी एंकरिंग दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनुभव रखने वाली तान्या पुरोहित की मौजूदगी से टूर्नामेंट को नई पहचान मिलेगी और खेल के साथ मनोरंजन का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


