बिरसा कृषि विवि : वलेरिया लकड़ा सहित छह कर्मी सेवानिवृत्त

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की विषय वस्तु विशेषज्ञ सह उप निदेशक सूचना डॉ वलेरिया लकड़ा सहित छह कर्मी 31 दिसंबर को रिटायर हुए। डॉ लकड़ा को उनकी अवकाश प्राप्ति पर शुक्रवार को प्रबंध पर्षद कक्ष में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मेमेंटो देकर उनकी सेवाओं के प्रति संस्था की और से कृतज्ञता ज्ञापन किया।

वलेरिया लकड़ा ने वर्ष 1982 में महिला परियोजना विकास पदाधिकारी के रूप में बीएयू में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ फिलीपींस से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 12 परियोजनाओं में प्रधान अन्वेषक या सहायक प्रधान अन्वेषक के रूप में कार्य किया तथा अपने योगदान के लिए विभिन्न स्तरों पर आज संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत की गयीं।

विदाई समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डॉ लकड़ा के मानवीय गुणों और एक समाज वैज्ञानिक के रूप में संस्था को उनके योगदान की चर्चा की।

केंद्रीय पुस्‍तकालय में भी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यहां केंद्रीय पुस्तकालय के रिटायर होने वाले क्षेत्र अधिदर्शक मिथिलेश कुमार को विदाई दी गई। पुस्‍तकालय प्रभारी डॉ डीके शाही ने उन्‍हें स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया। इस अवसर पर कर्मियों ने कुमार की सेवाधि को याद किया।

विश्वविद्यालय सेवा से 31 दिसंबर को अवकाश ग्रहण करने वाले कर्मियों में कुलसचिव कार्यालय के सहायक सुभाष कुमार मित्रा, पत्राचार लिपिक शिवकुमार नारायण, कृषि संकाय की प्रयोगशाला सेवक सुनीता हाइब्रू तथा चौकीदार जगदेव राम शामिल हैं।